Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज: पुलिस ने सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई के सिर फटे
Bihar

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज: पुलिस ने सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई के सिर फटे

पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) का विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे हजारों अभ्यर्थियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। जेपी गोलंबर पर हुए इस लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थी घायल हुए हैं, जबकि विपक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सरकार को घेरा है।
By Samsul HaqueMay 8, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna: बिहार की राजधानी पटना शुक्रवार को उस समय रणक्षेत्र बन गई जब शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे हजारों अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिससे कई अभ्यर्थियों के सिर फट गए और बड़ी संख्या में लोग चोटिल हुए हैं।

5 हजार अभ्यर्थियों का बीपीएससी मार्च

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पटना कॉलेज से लगभग 5 हजार अभ्यर्थियों का हुजूम निकला था। ये अभ्यर्थी बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) मुख्यालय तक मार्च निकालना चाहते थे। जैसे ही प्रदर्शनकारी जेपी गोलंबर पहुंचे, पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। जब आक्रोशित अभ्यर्थियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने बिना किसी चेतावनी के सीधे लाठीचार्ज शुरू कर दिया।

वादे के बावजूद विज्ञापन में देरी पर आक्रोश

छात्र नेता दिलीप ने इस दौरान प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक ने 16 अप्रैल को एक पॉडकास्ट में दावा किया था कि TRE-4 का विज्ञापन तीन-चार दिनों में जारी कर दिया जाएगा और 25 अप्रैल से आवेदन शुरू होंगे। आज 8 मई हो चुका है, लेकिन सरकार और आयोग केवल समय काट रहे हैं।” गौरतलब है कि TRE-4 के तहत कुल 46,595 पदों पर भर्ती होनी है, जिसकी अधियाचना फरवरी में ही मिल चुकी थी, लेकिन बाद में शिक्षा विभाग ने इसे वापस ले लिया था।

चिराग पासवान ने जताई कड़ी आपत्ति

शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए इस बल प्रयोग पर केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने फेसबुक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “लोकतंत्र में युवाओं को अपनी जायज मांगों को रखने का अधिकार है। उनकी आवाज सुनने के बजाय बल प्रयोग करना संवेदनशीलता और संवाद की भावना के विपरीत है।” उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द अधिसूचना जारी करने और युवाओं के धैर्य का सम्मान करने की अपील की है।

शिक्षा मंत्री का आश्वासन

मामला बढ़ता देख बिहार के नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर बिहार को बदलना है और जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि सरकार हर व्यक्ति को शिक्षित करने और रोजगार देने की दिशा में गंभीर है। फिलहाल, पटना की सड़कों पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बिहार: 80+ बुजुर्गों को अब घर बैठे राशन, मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा एलान

May 8, 2026

फूहड़ गानों से बिगड़ती है मनोवृत्ति: पदभार संभालते ही एक्शन में आए डॉ. प्रमोद कुमार

May 8, 2026

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश से मिले सम्राट चौधरी; आधे घंटे तक चली ‘सीक्रेट’ मंत्रणा

May 8, 2026

RECENT ADDA.

बिहार: 80+ बुजुर्गों को अब घर बैठे राशन, मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा एलान

May 8, 2026

फूहड़ गानों से बिगड़ती है मनोवृत्ति: पदभार संभालते ही एक्शन में आए डॉ. प्रमोद कुमार

May 8, 2026

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज: पुलिस ने सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई के सिर फटे

May 8, 2026

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश से मिले सम्राट चौधरी; आधे घंटे तक चली ‘सीक्रेट’ मंत्रणा

May 8, 2026

पर्यटन मंत्री बने केदार प्रसाद गुप्ता; बोले- बिहार की विरासत को दिलाएंगे वैश्विक पहचान

May 8, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.