अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Patna News: सारण जिले के सिताबदियारा स्थित ऐतिहासिक क्रांति मैदान में रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण और उनकी धर्मपत्नी प्रभावती देवी की मूर्ति के सेड और चबूतरे का भव्य उद्घाटन किया गया। यह समारोह जयप्रभा स्मारक ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें छपरा विधायक डॉ. सी.एन. गुप्ता, शकुंतला सिन्हा, उपाध्यक्ष मीना सिंह और अन्य स्थानीय गणमान्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चरित्र और उनके द्वारा देश के सामाजिक और राजनीतिक उत्थान के लिए किए गए योगदान पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि जयप्रकाश की शिक्षाएं आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
जयप्रभा ट्रस्ट की स्थापना स्व. मणिन्द्र कुमार सिन्हा के अथक प्रयासों से हुई थी, जिन्होंने स्थानीय जनसमूह के सहयोग से इस स्मारक के लिए भूमि भी दान की थी। वर्ष 2015 में यहाँ चबूतरे का निर्माण शुरू हुआ था, जिसके ऊपर जयप्रभा देवी की प्रतिमा स्थापित की गई। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह और सचिव जरनैल सिंह ने इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
डॉ. सी.एन. गुप्ता ने कहा कि स्मारक के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए वे सभी आवश्यक सहयोग देने को प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया। मौके पर कई अन्य अधिकारी और नेता मौजूद थे, जिनमें लाल बिहारी सिंह, अपर लोक अभियोजक जितेंद्र कुमार सिंह और जिला पार्षद गुडू साह शामिल थे।
यह स्मारक स्थानीय लोगों को प्रेरित करता रहेगा और उनके सामाजिक चेतना को जागृत करने में मदद करेगा।

