Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»बहुचर्चित शीना बोरा ह*त्‍याकांड में शीना बोरा के अवशेष हुआ गायब
India

बहुचर्चित शीना बोरा ह*त्‍याकांड में शीना बोरा के अवशेष हुआ गायब

By Samsul HaqueJune 15, 20242 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Mumbai : मायानगरी के बहुचर्चित शीना बोरा हत्‍याकांड में सरकारी पक्ष को साल 2012 में मिले शीना बोरा के अवशेष नहीं मिल रहे हैं। सरकारी पक्ष ने अदालत को बताया कि 2012 में जब शीना बोरा की कथित तौर पर हत्या की गई थी, उस वक्‍त पेन पुलिस ने कथित तौर पर उसकी हड्डियां और अवशेष बरामद किए थे, लेकिन अब उसका पता नही चल रहा है कि वो कहां है? मुंबई के भायखला इलाके में सरकारी जेजे अस्पताल के एक फॉरेंसिक विशेषज्ञ चिकित्सक की गवाही के दौरान गुरुवार को अभियोजन पक्ष ने यह खुलासा किया।

सीबीआई के मुताबिक, तब जेजे अस्पताल की फोरेंसिक डॉक्टर ने उन हड्डियों की जांच की थी। इन्‍हें पेन पुलिस ने उस जगह से बरामद किया था, जहां 2012 में कथित तौर पर शीना के शव को ठिकाने लगाने के लिए जला दिया गया था। उस वक्‍त डॉक्‍टर ने यह प्रमाणित किया था कि अवशेष मानव के थे। हालांकि अब जब शीना बोरा की हत्या का मुकदमा चल रहा है और सीबीआई गवाह को हड्डियां और अवशेष दिखाकर बयान लेना चाहती थी, लेकिन उसे अवशेष नहीं मिल रहे हैं।

अवशेष नहीं मिलने पर अब तक सुनवाई तीन बार स्‍थगित हो चुकी है और अब अगली सुनवाई 27 जून को होनी है। केस के मुताबिक शीना के अवशेष सबसे पहले 2012 में पेन पुलिस स्टेशन के अधिकारी को मिले थे और उन्होंने इसे फोरेंसिक जांच के लिए जेजे अस्पताल मुंबई भेजा था। जांच के बाद अवशेषों को वापस पेन पुलिस स्टेशन भेज दिया गया था। यह मामला जब सीबीआई को स्थानांतरित किया गया तो एजेंसी ने पेन पुलिस द्वारा बरामद शव के अवशेषों को आगे की विस्तृत जांच के लिए दिल्‍ली स्थित एम्स भेजा था ताकि यह पुष्टि की जा सके कि क्या 2012 और 2015 में पाए गए अवशेष एक ही व्यक्ति के हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : मप्र से अंतर्राष्ट्रीय सट्टे गिरोह का पर्दाफाश, भारी मात्रा में विदेशी करंसी जब्त

इस खबर को भी पढ़ें : दो लड़कियों से गैं’गरे’प करने वाला “रावण” धराया

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026

बंगाल में सुवेंदु युग शुरू: मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दिलीप घोष समेत 5 ने ली शपथ

May 9, 2026

जालंधर के BSF हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटर में धमाका; मचा हड़कंप

May 6, 2026

RECENT ADDA.

‘स्वगणना’ से तय होगा विकास का भविष्य, 10 मई को चलेगा विशेष अभियान

May 9, 2026

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026

बंगाल में सुवेंदु युग शुरू: मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दिलीप घोष समेत 5 ने ली शपथ

May 9, 2026

लग्जरी गाड़ियाँ, दो मंजिला मकान और करोड़ों की ठगी : पुलिस के रडार पर ‘काकू’

May 9, 2026

सफायर इंटरनेशनल स्कूल का वो ‘रहस्य’ जो CBI भी नहीं सुलझा सकी

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.