अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व सांसद और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक, जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जमीअतुल मोमेनीन चौरासी, रांची, झारखंड के सदर मो० मजीद अंसारी ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
मजीद अंसारी ने कहा कि शिबू सोरेन का दुनिया से जाना झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक महान आंदोलनकारी, संघर्षशील और ईमानदार नेता थे जिन्होंने झारखंड की पहचान बनाने और आदिवासियों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने कहा, “ऐसे महान शख्सियत की पूर्ति नहीं की जा सकती। हम अल्लाह से दुआ करते हैं कि उनके घर वालों और उनसे मोहब्बत करने वालों को सब्र और सहनशक्ति अता करें।”
उन्होंने कहा कि झारखंड ने शिबू सोरेन जैसे जननायक को खो दिया है, जिनके नेतृत्व और आंदोलन ने राज्य को नई दिशा दी। उनकी सामाजिक चेतना और जनता के लिए समर्पण हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। मजीद अंसारी ने कहा कि शिबू सोरेन को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनका नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। जमीअतुल मोमेनीन चौरासी, रांची, झारखंड के सभी ओहदेदारों और सदस्यों ने भी इस दुखद मौके पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

