Public Adda: झारखंड रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने 9वीं रैंकिंग ओपन नेशनल स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 19 जून से 23 जून तक कोलकाता में आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता के पहले दिन झारखंड ने एक रजत पदक जीता था, जबकि दूसरे दिन तीन स्वर्ण पदक झारखंड के खिलाड़ियों के खाते में आए।
-
आदित्य रंजन – 8 से 10 आयु वर्ग, 100 मीटर स्पर्धा
-
हर्ष राज खलखो – 6 से 8 आयु वर्ग, 100 मीटर
-
कृतिका कजूर – 6 से 8 आयु वर्ग, 100 मीटर
रजत पदक विजेता खिलाड़ी:
- रुद्रांश शर्मा- 13 से 15 आयु वर्ग, 100 मीटर



