RIMS ( रिम्स ) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, झारखंड से सबसे बड़े अस्पताल RIMS ( रिम्स ) में जहां चप्पे-चप्पे पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं, उसी RIMS ( रिम्स ) में 20 साल की एक लड़की की आबरू लूट ली गयी। उस जवान का नाम संतोष कुमार बारला बताया गया। वह RIMS (रिम्स) की सुरक्षा में तैनात था। वारदात को बीते गुरुवार रात करीब 10 से 11 बजे की अंजाम दिया गया। पीड़िता ने रांची के बरियातू थाना में संदेही गुनगहार संतोष कुमार बारला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

पीड़िता के फर्दबयान के अनुसार वह चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। बीते 13 जनवरी को अपने प्रेमी का इलाज कराने के वास्ते वह रांची के रिम्स आयी थी। 16 जनवरी की रात करीब दस बजे पीड़िता और उसका प्रेमी टिकट काउंटर के पास आराम कर रहे थे। उस वक्त पीड़िता थकी हुई थी, इस चलते प्रेमी उसका पैर दबा रहा था। इस दौरान पीड़िता का कपड़ा थोड़ा सरक गया था। तभी पुलिस के जवान वहां पहुंचे और पूछे कि यहां क्या कर रहे हो? तब पीड़िता ने कहा कि मेरा पैर दर्द दे रहा है इसलिए मेरा प्रेमी मेरा पैर दबा रहा है। तभी एक जवान पूछताछ के लिये अपने साथ चलने को कहा। इस पर पीड़िता के प्रेमी ने कहा कि जो पूछताछ करना है यहीं किजिये सर। पर जवान नहीं माना और लड़की को साथ लेकर चला गया। वह लड़की को अकेले अपने साथ लिफ्ट से छत पर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। अपनी हवस मिटाने के बाद जवान ने लड़की के धमकी दी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताओगी तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। मेरे पास तुम्हारा फोटो भी है। इस डर से पीड़िता ने रात में किसी को यह बात नहीं बतायी।

पीड़िता के फर्दबयान में बताया गया कि अगले रोज यानी 17 जनवरी की सुबह करीब साढ़े नौ बजे सूचना देने पर जब पुलिस आयी और पूछताछ कर रही थी, तभी उधर से SAP के जवान गुजर रहे थे। उनमें वह दरिंदा भी था, जिसने उसकी आबरू पर हाथ डाला था। पुलिस ने संदेही गुनहगार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। यह घटना रिम्स की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है और पुलिस की जवाबदेही को लेकर भी सवाल खड़े करती है।

इस खबर को भी पढ़ें : रिम्स में बंपर बहाली: डॉक्‍टर, नर्स और थर्ड व फोर्थ ग्रेड स्‍टाफ के 418 पदों पर नियुक्ति

इस खबर को भी पढ़ें : RIMS Hostel: तीसरी मंजिल से डॉक्टर के साथ गिरी उनकी दोस्त, डॉक्टर की मौत

Share.
Exit mobile version