Kodarma news: मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में 77वें गणतं त्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन सहित विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आई. सी. दास  की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यालय के निदेशक श्री रजनीश , प्राचार्य अभिषेक कुमार पाण्डेय द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के  प्रशासक  राम प्रवेश पाण्डेय सहित मुख्य अतिथि मंचासीन रहे।

झंडोत्तोलन के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति गीत, नृत्य, एकांकी नाटक एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम का सशक्त मंच संचालन छात्रा खुशबू एवं नेहा द्वारा किया गया।

इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावकगण एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक एवं प्राचार्य ने विद्यार्थियों को राष्ट्रधर्म, अनुशासन एवं संविधान के मूल्यों के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की कोऑर्डिनेटर रीता, शिक्षकगण राकेश रोशन, अलख सिंह, राजन मेहता, संजीत, प्रिंस, आशीष, शिक्षिकाएँ प्रीति कुमारी, कुमुदिनी लकड़ा, अमिता राय, रिया, अंजली, आर्ची, प्रीति प्रियदर्शिनी, लेखपाल अहसान अली सहित अनेक गणमान्य लोगों का विशेष योगदान रहा।

समारोह का समापन राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के नारों के साथ किया गया।

Share.
Exit mobile version