अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : धुर्वा सेक्टर-2 स्थित दिल्ली कैंटीन के पास बने रामलीला मैदान में इस वर्ष भी भव्य रामलीला महोत्सव का आयोजन हो रहा है। रामलीला सांस्कृतिक समिति की ओर से यह आयोजन 22 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक चलेगा। समिति ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रामलीला के साथ-साथ दुर्गोत्सव का आकर्षक आयोजन किया जा रहा है।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस पावन अवसर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी। मुख्य आकर्षण रामलीला का मंचन होगा, जिसे देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। स्थानीय निवासियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु और दर्शक यहां पहुंचते हैं।
रामलीला सांस्कृतिक समिति के संरक्षण में यह आयोजन पिछले कई वर्षों से होता आ रहा है। इस बार भी समिति ने कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। झारखंड सांस्कृतिक समिति की मुख्य संरक्षक राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह हैं। इसके अलावा संरक्षकों में जेएससीए अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव, जेएससीए उपाध्यक्ष संजय पांडे सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं।
समिति के अन्य पदाधिकारियों में अंबरीश पांडेय, पिकुल चटर्जी, राजेश यादव, परमेश्वर सिंह, जीतेंद्र सिंह, विकास सिंह, कमल ठाकुर और रितेश समेत कई लोग कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए हैं।

