Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»गर्मी में जल संकट से राहत: रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में 1774 चापानलों की मरम्मती पूरी
#Trending

गर्मी में जल संकट से राहत: रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में 1774 चापानलों की मरम्मती पूरी

By Muzaffar HussainJune 10, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : रांची जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को दूर करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में खराब पड़े चापानलों की मरम्मती का कार्य युद्धस्तर पर किया गया है। इस अभियान के तहत अब तक जिले के 18 प्रखंडों में कुल 3388 चापानलों की मरम्मत की जा चुकी है। विशेष रूप से 1 मार्च 2025 से 31 मई 2025 तक केवल 11 प्रखंडों में ही 1774 चापानलों की मरम्मत की गई, जिससे हजारों ग्रामीणों को राहत मिली है।

इन प्रखंडों में किया गया मरम्मती कार्य

प्रखंड मरम्मत चापानल
नामकुम 248
कांके 279
बेड़ो 126
इटकी 69
लापुंग
125
रातू 98
नगड़ी 68
मांडर
174
चान्हो 184
बुढ़मू 256
खलारी 147

जिला प्रशासन ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों जैसे कि उपायुक्त कार्यालय, मुखिया, मोबाइल ऐप्स और “अबुआ साथी” प्लेटफॉर्म के माध्यम से दर्ज की गई शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यह कार्य संपन्न किया है।

उपायुक्त श्री भजंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि गर्मियों में लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना न पड़े, इसके लिए शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में चापानलों की मरम्मती प्राथमिकता के आधार पर की जाए। साथ ही उन्होंने कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल (पूर्वी एवं पश्चिमी) को विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं, जिससे मरम्मत कार्य में तेजी लाई जा सके।

शहरी क्षेत्रों में भी जहां-जहां पेयजल संकट की स्थिति बनी हुई है, वहां टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन की इस तत्परता से आम जनता को गर्मी के मौसम में बड़ी राहत मिली है और यह पहल जनहित में एक सफल कदम साबित हो रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है और उम्मीद जताई है कि इस तरह की त्वरित कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। जिले के शेष प्रखंडों में भी इस कार्य को लगातार बढ़ाया जा रहा है ताकि समूचे रांची जिले में कोई भी गांव या मोहल्ला पेयजल संकट से प्रभावित न हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026

Liberty Bloc एप स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता का नया सशक्त मंच

May 10, 2026

चतरा में नशे के सौदागर पर प्रहार: लूना गाड़ी पर ब्राउन शुगर बेचते धराया

May 10, 2026

RECENT ADDA.

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026

Liberty Bloc एप स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता का नया सशक्त मंच

May 10, 2026

चतरा में नशे के सौदागर पर प्रहार: लूना गाड़ी पर ब्राउन शुगर बेचते धराया

May 10, 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोहरदगा से हुंकार: ‘हमर अधिकार मंच’ की कार्यशाला में RTI को बताया लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार

May 10, 2026

चाईबासा में राजद की युवा चौपाल, युवाओं को राजनीति से जुड़ने का दिया संदेश

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.