अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News: रांची विश्वविद्यालय में एमएड (M.Ed) सेमेस्टर वन (सत्र 2024-26) की परीक्षा 30 जून से 8 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। उर्सुलाइन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र बीएस कॉलेज लोहरदगा, जबकि मनरखन बीएड कॉलेज और बेथेसदा वीमेंस टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के छात्रों के लिए संत पॉल्स कॉलेज में बनाया गया है।
परीक्षा फॉर्म 19 से 22 जून तक बिना विलंब शुल्क के और 23 से 25 जून तक 400 रुपये विलंब शुल्क के साथ भरे जा सकेंगे। छात्रों को कुल 2200 रुपये परीक्षा, लोकल लेवी, मार्क्सशीट और प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में जमा करने होंगे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

