Ranchi News: रांची जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ललगुटवा ओवरब्रिज के पास एक आदिवासी युवती के साथ दो अज्ञात ऑटो सवार युवकों ने दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार, युवती को जबरन ऑटो में बैठाकर अपहरण कर लिया गया और उसे बेड़ो-इटकी के घने जंगलों में ले जाया गया।
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे पूरी रात जंगल में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दरिंदगी की। अगली सुबह युवक उसे मुरगु इलाके के एक झोपड़ीनुमा होटल के पास छोड़कर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल जांच करवाई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि समाज को भी झकझोर देने वाली है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए।



