Ranchi News: जिला प्रशासन ने रांची जिले में तीन पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण करते हुए तत्काल प्रभाव से नई तैनाती का आदेश जारी किया है। यह तबादला आदेश प्रशासनिक कारणों एवं बेहतर कार्य संचालन के उद्देश्य से लिया गया है।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल अपने नवपदस्थापन स्थल पर योगदान देने और अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया गया है। यह आदेश रांची के पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनांक 04 मई 2025 को जारी किया गया है। प्रशासन का मानना है कि इन स्थानांतरणों से जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।



