Ranchi : बूटी मोड़ स्थित पानी टंकी पहाड़ इलाके से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। विशेष बात यह है कि मृतका नाकाब पहने हुई थी, जिससे उसकी पहचान करना और भी मुश्किल हो रहा है।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और मृतका की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में सूचना साझा की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को महिला के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। इस संबंध में जानकारी देने के लिए कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। लोग सिटी एसपी (9431706137), सदर डीएसपी (9431102090) और सदर थाना (9431706160) पर संपर्क कर सूचना दे सकते हैं।
पुलिस का कहना है कि शव की पहचान और घटना की परिस्थितियों का खुलासा होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। फिलहाल इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।



