Ranchi : आगामी दुर्गोत्सव, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख पर्व-त्योहारों को देखते हुए रांची नगर निगम ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को अपर प्रशासक संजय कुमार की अध्यक्षता में निगम टीम के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर प्रशासक ने स्वच्छता, जल निकासी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शहरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सफाई व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बैठक में उप प्रशासक रविंद्र कुमार, गौतम प्रसाद साहू सहित सभी अभियंतागण, सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक और नगर अभियान प्रबंधक उपस्थित रहे। साथ ही निगम ने नागरिकों की शिकायत और सुझावों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-570-1235 भी जारी किया है।

Share.
Exit mobile version