रांची। रामनवमी पर्व में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देेश्य सेे रांची नगर निगम ने 4 अप्रैैल 2025 को सभी रामनवमी आयोजन समितियों के साथ विशेष बैठक आहूत की। इसकी अध्यक्षता प्रशासक संदीप सिंह ने की। इस बैठक में शामिल समितियों ने कई आवश्यक सुझाव दिए। इस बैठक में एसडीओ सदर समेत अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सभी सहायक प्रशासक, अधीक्षण अभियंता, कार्यालय अधीक्षक, नगर प्रबंधक, महावीर मंडल, महावीर मंडल महानगर, चैती दुर्गा पूजा समिति, धुर्वा महावीर मंडल, श्री महावीर मंडल, डोरण्डा केंद्रीय समिति, रामनवमी श्रृंगार समिति एवं अन्य सभी रामनवमी आयोजन समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
शोभा यात्रा में रांची नगर निगम द्वारा उपलब्ध सुविधा
- पेयजल व्यवस्था हेतु 40 स्थलों पर पानी टैंकर और 10 स्थलों पर चलंत शौचालय।
- सभी मुख्य मार्ग पर मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन द्वारा सफाई।
- 4 एंटी स्मॉग गन से शोभा यात्रा मार्ग पर पानी का छिड़काव।
- तपोवन मंदिर व शहर के सभी मंदिरों के आस-पास विशेष सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव।
- निगम क्षेत्र में खराब स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करना।
- भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं ब्लैकस्पॉट्स को चिन्हित कर विशेष प्रकाश व्यवस्था।
- लगभग 27 स्थलों पर जेनरेटर की व्यवस्था।
- सभी पथों का निरीक्षण कर गड्ढों एवं दुर्घटना संभावित स्थानों को सुधार करना।
- नगर निगम कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय।
शिकायत हेतु निगम कंट्रोल रूम संपर्क नंबर
- टोल-फ्री नंबर-18005701235
- अन्य नंबर-9431104429,0651-2200011, 0651-2200025
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now