Koderma News: कोडरमा जिले के सतगावां थाना अंतर्गत अंगार मोड़ के पास सोमवार सुबह एक बड़ा बस हादसा हो गया। सतगावां से रांची जाने वाली ‘सागर’ बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए।

तीन यात्रियों की हालत नाजुक

घटना की जानकारी मिलते ही सतगावां पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों में से तीन की स्थिति नाजुक है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर किया गया।

तेज गति और तीखा घुमाव बना हादसे का कारण

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह बस आमतौर पर तेज रफ्तार में चलती है। सोमवार सुबह भी बस चालक ने तीखे घुमाव पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के समय बस में मुख्य रूप से छात्र और अन्य यात्री मौजूद थे, जो हजारीबाग और रांची जैसे शहरों में पढ़ाई करने जाते हैं।

घायलों में छात्र और ऑफिसर शामिल

घायलों में सचिन कुमार, रानी देवी, ब्रह्मदेव यादव, अंकित कुमार, रामस्वरूप यादव, काजल कुमारी, रिया कुमारी, दीपक कुमार, राहुल प्रियदर्शी, राजेश कुमार, ललिता कुमारी और सतगावां थाने के एसआई अरविंद सिंह (जो ट्रेनिंग के लिए बस से ही जा रहे थे), शामिल हैं।

Share.
Exit mobile version