Jharkhand News: शहर के गुरुद्वारा रोड में मंगलवार रात एक सनकी युवक ने मामूली विवाद के बाद एक दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। घायल दुकानदार की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है, जिसे तुरंत रांची रोड स्थित पोलीडॉग अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक विशाल शरण और उसके पिता देवेंद्र शरण (पूनम स्वीट्स होटल के मालिक) को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, विशाल शरण चाकू लेकर दुकान पर पहुंचा और दुकानदार राहुल से बहस करने लगा। राहुल ने बताया कि बातचीत के दौरान कुछ ऐसी बात कही गई जिससे विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। उसी दौरान विशाल ने अचानक चाकू निकालकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं इस मामले की FIR बुधवार को दर्ज की जा रही है। रामगढ़ पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास चाकू क्यों था और क्या यह हमले की पूर्व योजना थी।

Share.
Exit mobile version