Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली रेफर
Jharkhand

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली रेफर

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शनिवार सुबह अपने सरकारी आवास में बाथरूम में फिसलकर गिर गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और ब्रेन में ब्लड क्लॉट हो गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
By Samsul HaqueAugust 2, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत अचानक गंभीर हो गई है। शनिवार सुबह वे अपने सरकारी आवास पर बाथरूम में फिसलकर गिर पड़े, जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोट आई और मस्तिष्क में ब्लड क्लॉट बन गया। शुरुआती इलाज के बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली के अपोलो अस्पताल भेजा गया है।

बाथरूम में फिसलने से गिरे, ब्रेन में ब्लड क्लॉट, अपोलो रेफर

यह घटना शनिवार सुबह की है, जब रामदास सोरेन घोड़ाबांधा स्थित अपने सरकारी आवास में स्नान करने गए थे। वहां बाथरूम में अचानक फिसलने से उनका सिर दीवार से टकराया, जिससे उन्हें गहरी चोट आई। परिजनों ने तुरंत उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल, जमशेदपुर में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि उनके मस्तिष्क में ब्लड क्लॉट बन गया है और स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इसकी सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फौरन उच्चस्तरीय इलाज के निर्देश दिए। मंत्री को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली के अपोलो अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। अस्पताल से सोनारी एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उन्हें सुरक्षित रूप से पहुंचाया गया। इसके बाद उन्हें दिल्ली रवाना कर दिया गया।

सोनारी एयरपोर्ट पर कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी एयरपोर्ट पहुंचे और मंत्री की हालत पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “रामदास सोरेन मेरे पुराने साथी हैं, उनके स्वास्थ्य को लेकर हम सब चिंतित हैं। दिल्ली में अपोलो के डायरेक्टर अनुपम से मेरी बात हुई है, वहां उनका पूरा इलाज बेहतर तरीके से होगा।”

वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भी सोशल मीडिया एक्स पर चिंता जताते हुए लिखा, “रामदास सोरेन जी हमारे वरिष्ठ नेता और बड़े भाई हैं। उनके मस्तिष्क में ब्लड क्लॉट हुआ है, उन्हें एयरलिफ्ट किया जा रहा है। मैं लगातार डॉक्टरों से संपर्क में हूं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द स्वस्थ हों।”

इस दौरान ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, विधायक मंगल कालिंदी, कुणाल षाडंगी, झामुमो नेता राजू गिरी, रमेश हांसदा समेत कई कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद थे और मंत्री के बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे थे।

फिलहाल, मंत्री की हालत पर अपोलो अस्पताल से आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन आने का इंतजार है। राज्य के लोग और राजनीतिक दल मंत्री की जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भारत में उर्दू शिक्षा का महाकुंभ : 28,000 स्कूलों के साथ भविष्य की ओर कदम

May 11, 2026

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

RECENT ADDA.

भारत में उर्दू शिक्षा का महाकुंभ : 28,000 स्कूलों के साथ भविष्य की ओर कदम

May 11, 2026

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.