Gumla News: गुरुवार को चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में पदस्थापित प्रधान लेखपाल राजकुमार साहनी को एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, राजकुमार साहनी ने जन सेवक धनंजय प्रसाद से भविष्य निधि के पैसे रिलीज करने के एवज में ₹20,000 की रिश्वत की मांग करता रहता था।
घूसखोरी में लिप्त कर्मचारियों में भय का माहौल है, वहीं आम जनता ने एसीबी की टीम की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



