Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»मिथिला हाट में रिवर फ्रंट और रिंग रोड की तैयारी, सीएम ने मधुबनी को दिया तोहफा!
Bihar

मिथिला हाट में रिवर फ्रंट और रिंग रोड की तैयारी, सीएम ने मधुबनी को दिया तोहफा!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी में ₹391 करोड़ की 395 विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। मिथिला हाट का विस्तार और रिंग रोड से बदलेगी सूरत। पूरी खबर यहां!
Shamsul HaqBy Shamsul HaqJanuary 27, 2026Updated:January 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अपनी भाषा चुनेें :

Madhubani (Bihar): सीएम नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ मंगलवार को मधुबनी पहुंची, जहां उन्होंने विकास की नई इबारत लिखते हुए 391 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 395 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। अररिया संग्राम में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सीएम ने मिथिला की संस्कृति और आधुनिक विकास के मेल की नई तस्वीर पेश की। 93 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन कर उन्होंने जनता को समर्पित किया, वहीं 298 करोड़ की नई परियोजनाओं की नींव भी रखी।

इस खबर को भी पढ़ें : सीएम नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ का दूसरा फेज: 27 जनवरी से मिथिलांचल में हुंकार

रिंग रोड, बस अड्डा और रिवर फ्रंट: बुनियादी ढांचे पर जोर

सीएम ने झंझारपुर में मिथिला हाट फेज-II (रिवर फ्रंट डेवलपमेंट) का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सीएम को बताया कि मधुबनी की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए शहर में रिंग रोड और एक अत्याधुनिक अंतर्राज्यीय बस अड्डा बनाया जा रहा है। इसके अलावा, जयनगर शहीद चौक पर आरओबी (ROB) का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। सीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ये सभी परियोजनाएं तय समय सीमा के भीतर पूरी होनी चाहिए ताकि जनता को इनका लाभ मिल सके।

औद्योगिक हब बनेगा मधुबनी: 700 एकड़ में उद्योग की तैयारी

रोजगार और पलायन रोकने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सीएम ने दो महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों की जानकारी दी:

  • लौकही प्रखण्ड: बनगामा गांव के पास 450 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा।

  • लोहना (झंझारपुर): यहां 250 एकड़ में औद्योगिक केंद्र की स्थापना का काम शुरू हो चुका है। साथ ही, मां सीता और प्रभु श्रीराम के मिलन स्थल ‘फुलहर स्थान’ को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

जीविका दीदियों को मिला अपना भवन, पंचायत पुस्तकालय का जायजा

सीएम ने नवनिर्मित ‘जीविका भवन’ का लोकार्पण कर जीविका दीदियों को चाबियां सौंपी। इस दौरान उन्होंने 26 हजार से ज्यादा स्वयं सहायता समूहों को 301 करोड़ रुपये का बैंक लिंकेज चेक प्रदान किया। सीएम ने अररिया संग्राम में पंचायत सरकार भवन और वहां स्थित ‘पंचायत ज्ञान केंद्र’ (पुस्तकालय) का भी जायजा लिया। उन्होंने पोखर सौंदर्यीकरण का निरीक्षण करते हुए छठ घाटों को सीढ़ीनुमा बनाने का निर्देश दिया ताकि धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं को सुविधा हो।

इस मौके पर उप सीएम सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और सांसद संजय कुमार झा सहित कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे।

Advertisement Advertisement
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email

Related Posts

गोविंदा, शक्ति कपूर और मनोज तिवारी समेत 6 पर FIR दर्ज, करोड़ों की ठगी में फंसे फिल्मी सितारे

January 31, 2026

रिटायरमेंट से 24 घंटे पहले डीएसपी की कुर्सी, बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा हमला

January 31, 2026

5 फरवरी तक नहीं हटाया अतिक्रमण तो बिल्डर और LTP होंगे ब्लैकलिस्ट

January 31, 2026

RECENT ADDA.

नन्ही मुस्कानों की सुरक्षा की ओर मजबूत कदम: गुमला में हैबिट चेंज अभियान का दूसरा चरण शुरू

January 31, 2026

गोविंदा, शक्ति कपूर और मनोज तिवारी समेत 6 पर FIR दर्ज, करोड़ों की ठगी में फंसे फिल्मी सितारे

January 31, 2026

रिटायरमेंट से 24 घंटे पहले डीएसपी की कुर्सी, बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा हमला

January 31, 2026

5 फरवरी तक नहीं हटाया अतिक्रमण तो बिल्डर और LTP होंगे ब्लैकलिस्ट

January 31, 2026

आइबेरियन पेनिनसुला में हो रहा है ‘रोटेशन’; नाखून बढ़ने से भी धीमी है घूमने की रफ़्तार

January 31, 2026
Today’s Horoscope
Advertisement Advertisement
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.