रांची। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों से अपना भौतिक सत्यापन अवश्यक रूप से कराने की अपील की है।वह 21 मार्च 2025 को योजना के संबंध में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों एवं सीडीपीओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक कर रहे थे। इस दाैरान उन्होंने योजना के बेहतर कार्यान्वयन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिये। आम लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा भौतिक सत्यापन प्रपत्र निःशुक्ल है, जो आंगनवाड़ी सेविका से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।
लोगों को सही जानकारी दें पदािधकारी
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से कहा है योजना का लाभ लेने को लेकर कई लोग प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। उन्हेें मंईयां सम्मान योजना की पूरी जानकारी आवश्यक रूप से दें। लोगों को विश्वास और सकारात्मकता के साथ उचित जानकारी एवंं मार्गदर्शन प्रदान करें।



