अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Jharkhand News: राजधानी में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। विधानसभा थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने देर रात धावा बोल दिया। इस दौरान अपराधियों ने बंदूक की नोक पर करीब 50 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
बारिश में छिपी पहचान, CCTV में कैद हुई वारदात
घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है, जब रांची में तेज बारिश हो रही थी। इसी का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने रेनकोट और हेलमेट पहनकर अपनी पहचान छुपाई। शुरुआत में वे आम ग्राहक की तरह पेट्रोल भरवाने पहुंचे, लेकिन कुछ ही देर में उन्होंने हथियार निकालकर पंपकर्मियों को कब्जे में ले लिया।
विरोध करने पर पंपकर्मियों के साथ मारपीट की गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद बदमाशों ने कैश काउंटर से लगभग ₹50,000 लूट लिए और फरार हो गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की पहचान का प्रयास
विधानसभा थाना पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि लूट की योजना पहले से तैयार की गई थी।

