Patna News: गुरुवार सुबह पटना सिविल कोर्ट को विस्फोट कर उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल से पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। रजिस्ट्रार को भेजे गए ईमेल में दावा किया गया था कि परिसर में आरडीएक्स और आईईडी विस्फोटक लगे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली कराया और बम निरोधक दस्ते के साथ डॉग स्क्वॉड ने सघन जांच अभियान चलाया।

अब तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अधिवक्ता सुशील रंजन सिन्हा ने बताया कि यह चिंता का विषय है कि बार-बार अदालत को धमकी क्यों दी जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी जरूरी है।

बार-बार धमकी से प्रशासन परेशान

गौरतलब है कि अगस्त में भी कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली थी, लेकिन तब भी धमकी झूठी साबित हुई थी। इस बार पुलिस की साइबर सेल धमकी भरे ईमेल की जांच कर रही है कि आखिर इसे भेजने वाला कौन है। प्रशासन ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा और मजबूत कर दी है।

Share.
Exit mobile version