अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Interesting News: फ्रांस की राजधानी पेरिस इन दिनों एक ऐसी योजना को लेकर चर्चा में है, जिसे पढ़कर लोग हंस भी रहे हैं और हैरान भी। नगर निगम ने एक अनोखी लॉटरी शुरू की है, जिसमें लोग अपनी मौत से पहले यह चुन सकते हैं कि उनकी कब्र किस सेलेब्रिटी के बगल में बनेगी।
यह योजना पेरिस की तीन ऐतिहासिक और भीड़भाड़ वाली कब्रगाहों- पेर लाशैज, मोंटपर्नासे और मोंटमार्ट्रे- में लागू की गई है, जहां दुनिया की कई मशहूर हस्तियों की कब्रें मौजूद हैं।
सब हेडिंग: सेलेब्रिटी के पड़ोस में दफन होना… लेकिन कीमत भारी
लोग इसे मजाक में “आफ्टर सेलेब्रिटी पास” कह रहे हैं, क्योंकि यहां मरने के बाद भी पड़ोसियों का चयन प्रीमियम में होता है। अगर कोई ऑस्कर वाइल्ड या जिम मॉरिसन जैसे नामी सितारों की कब्र के पास अपनी जगह चाहता है, तो 4,000 यूरो यानी करीब 4 लाख रुपये चुकाने होंगे।
इसके साथ कब्र की सफाई और आसपास की रखरखाव जैसी जिम्मेदारियां भी खरीदने वाले के परिवार को निभानी होंगी। यानी, दुनिया छोड़ने के बाद भी आपकी जगह एक हाई-क्लास “लास्ट लोकेशन” की तरह होगी।
सब हेडिंग: आखिर पेरिस को यह अनोखी योजना लानी क्यों पड़ी?
असल वजह उतनी ही गंभीर है जितनी योजना अजीब। शहर में जमीन की भारी कमी है और पुराने कब्रिस्तान लगभग पूरी तरह भर चुके हैं। लोगों को अपने ही शहर में अंतिम जगह मिलना मुश्किल हो रहा है, इसलिए प्रशासन ने यह लॉटरी शुरू की ताकि जगह का सही उपयोग हो सके और ऐतिहासिक कब्रों की देखभाल भी होती रहे।
योजना शुरू होते ही सोशल मीडिया मीम्स से भर गया-
किसी ने लिखा, “जीते जी नहीं मिले, चलो मरकर ही सही।”
तो किसी ने कहा, “पेरिस की प्रॉपर्टी अब मौत के बाद भी महंगी।”
यह योजना मज़ाक जैसी लगती है, लेकिन शहर की असल जरूरतों का सामना करने का यह एक नया तरीका है।

