India News: ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने बीती रात नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर विभिन्न इलाकों में ड्रोन हमले की कोशिश की। हालांकि उनकी कोशिशों को भारत के सुरक्षाबलों के द्वारा नाकाम कर दिया गया।
It’s raining missiles in Pakistan.
With love from India #OperationSindoor pic.twitter.com/vMuSIyDOqo
— Kashmiri Hindu (@BattaKashmiri) May 7, 2025
पहलगाम हमले का बदला। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर हमला किया। रात 1.30 बजे करीब 24 मिसाइल दागी गईं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक– करीब 30 लोगों की मौत की सूचना है। लश्कर और जैश के ठिकानों पर बमबारी हुई है। pic.twitter.com/IvXbHpW15t
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) May 7, 2025
सेना ने इन हमलों के जवाब में एल-70 एंटी-एयरक्राफ्ट गन, जेडयू-23 मिमी तोपें, शिल्का सिस्टम्स और अन्य आधुनिक काउंटर-यूएएस उपकरणों का व्यापक रूप से इस्तेमाल किया। एक सैन्य सूत्र ने बताया, “सेना की त्वरित प्रतिक्रिया और उच्च स्तरीय समन्वय ने सुनिश्चित किया कि कोई भी ड्रोन भारतीय सीमा के भीतर गहराई तक प्रवेश नहीं कर सका। सभी को सफलतापूर्वक रोका और नष्ट किया गया।



