Ranchi : उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री द्वारा आयोजित जनता दरबार में बेड़ो के ग्रामीणों ने पद्मश्री सम्मानित सिमोन उरांव की स्वास्थ्य समस्याओं को रखा। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें चलने-फिरने में कठिनाई हो रही है। उपायुक्त ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया। प्रशासनिक टीम ने तत्काल बेड़ो पहुँचकर सिमोन उरांव को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराया। इस पहल की सराहना करते हुए सिमोन उरांव ने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। 

Share.
Exit mobile version