रांची। ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के सफल आयोजन और इन पर्वों में शांति-व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने जिला के सभी पदाधिकारियाेें एवं दण्डाधिकारी कर्मियों का अवकाश रद्द करने का आदेश दिया हैै। 27 मार्च 2025 को दिए गए आदेश मेें स्पष्ट कहा गया है कि जिला में ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। उक्त पर्वों में शांति-व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारण हम सब की जिम्मेवारी है। इसलिए जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत सभी कर्मी/पदाधिकारी इस अवधि में विशेष परिस्थिति में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी रांची से अवकाश स्वीकृत कराकर ही कहीं प्रस्थान करेंगे।

Share.
Exit mobile version