India News: ऑनलाइन गेम की लत ने लोगों को जुर्म करने पर मजबूर कर दिया है। वहीं ऐसा ही एक मामला दोवड़ा थाना क्षेत्र के हथाई गांव की एक पुत्रवधु ने अपने ही घर के गहने और नकदी चुरा लिए और तो और बड़ी राशि चुराने के बाद चोरी की झूठी रिेपोर्ट भी दर्ज करवा दी।

जेवरात चोरी कर खुद ही दर्ज कराई रिपोर्ट

हथाई गांव के देवीलाल कलाल ने कुछ दिनों पूर्व दोवड़ा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया कि उसकी पत्नी मायके गई थी, वहीं वह 18 जून को वह डूंगरपुर आया था। घर पर उसका पुत्र विवेक और पुत्रवधु पूजा पत्नी रोहित कलाल ही थे। अगले दिन सुबह देवीलाल घर पहुंचे तो चोरी की सूचना मिली। घर में देखा, तो सामान बिखरा था। अलमारी से सोने व चांदी के जेवरात गायब थे। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने जांच शुरू की तो पाया कि पुत्रवधु पूजा पत्नी रोहित कलाल हमेशा ही अलग-अलग बयान दे रही है। इस पर पुलिस की शक की सुई पूजा पर टिक गई और उसको पूछताछ की, तो वह टूट गई और उसने चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि पूजा को ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी। वह मोबाइल में दिनभर गेम खेलती थी। गेम में पूजा अपने पास रखी राशि भी गंवा चुकी थी।

पूजा गेम खेलने के लिए घर के अंदर रखे जेवरात चोरी करती थी और उसे बेचकर वह राशि गेम में लगाती थी। 18 जून की रात को पूजा ने जब सास-ससुर घर पर नहीं थे तो मौका पाकर घर में रखे जेवरात चुरा लिए। बताया जा रहा है कि करीब 35-40 तौले सोने के जेवरात थे। पुलिस पुत्रवधु से पूछताछ कर गहने किसको बैचे और कितनी राशि गेम में लगाई पूछताछ कर रही है।

Share.
Exit mobile version