चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के डीबी स्कूल के पास कुत्ते के हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान सुशील मिंज के रूप में हुई है, जो सुबह अपने काम से बस स्टैंड जा रहे थे।डीबी स्कूल के समीप अचानक एक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया और उनके कपड़े भी फाड़ दिए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कुत्ता किसी निजी व्यक्ति का है और यह अक्सर सुबह घूमने निकलता है। इस कुत्ते ने पहले भी कई लोगों को घायल किया है। लोगों में डर का माहौल है, क्योंकि हमला करने वाली जगह के पास ही राजकीय बालक मध्य विद्यालय भी है, जहाँ हर दिन छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं।

Share.
Exit mobile version