अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News : झारखंड में चल रहे बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में ACB ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। रांची से प्रिज्म होलोग्राफी के एमडी विधु गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। गुप्ता मूल रूप से ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और उन्हें 20 मई को दर्ज हुए केस के सिलसिले में दबोचा गया।
बताया जा रहा है कि विधु गुप्ता की कंपनी ने झारखंड स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) की निविदाओं में फर्जी जनशक्ति की आपूर्ति की। इस दौरान फर्जी दस्तावेजों और बढ़े हुए वेतन दावों का सहारा लेकर करोड़ों के सरकारी धन की हेराफेरी की गई।
गौरतलब है कि इस घोटाले की जड़ें छत्तीसगढ़ में हुए एक बड़े शराब घोटाले से भी जुड़ी हुई हैं। गिरफ्तार कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया ने ही विधु गुप्ता और उनकी एजेंसी को झारखंड में अवैध जनशक्ति मॉडल के प्रमुख चेहरे के रूप में सामने लाया था।
अब तक इस घोटाले में आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे, संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह और कई अन्य अधिकारी और व्यापारी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

