Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»जमीन विवाद का खूनी खेल! तीन हमलावरों ने घेरकर शख्स को किया लहूलुहान?
#Trending

जमीन विवाद का खूनी खेल! तीन हमलावरों ने घेरकर शख्स को किया लहूलुहान?

बिहार के नवादा में जमीन विवाद को लेकर तीन बाइक सवार युवकों ने ट्रैक्टर चालक बंगाली यादव पर चाकू से जानलेवा हमला किया। पेट में गहरा जख्म, हालत नाजुक। परिजनों ने प्रशासनिक निष्क्रियता पर सवाल उठाए।
एडिटरBy एडिटरDecember 13, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: बिहार के नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाइक पर सवार तीन युवकों ने एक ट्रैक्टर चालक को रोककर उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के राजगीर रोड स्थित फैमिली मेगा मार्ट के पास घटी।

घायल युवक की पहचान नसरपुर फुलवरिया गांव निवासी बंगाली यादव (30) के रूप में हुई है। बंगाली यादव नरहट रोड की ओर से अपना ट्रैक्टर लेकर गांव जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसका ट्रैक्टर रुकवा लिया और उस पर हमला कर दिया।

पेट में चाकू मारकर हुए फरार, प्रशासन पर उठे गंभीर आरोप

आरोप है कि तीनों हमलावरों ने बंगाली यादव को ट्रैक्टर से उतारकर पहले उसके सिर पर ईंट-पत्थर से वार किया और फिर पेट में चाकू मार दिया। अचानक हुए इस हमले से बंगाली यादव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल बंगाली यादव को तुरंत हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे नवादा रेफर कर दिया गया।

हमलावरों की पहचान नसरपुर फुलवरिया गांव के ही रामाशीष यादव, टेनी यादव और योगिंद्र यादव के रूप में की गई है। घायल के परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह हमला लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद का नतीजा है। गांव के पूर्व मुखिया कन्हैया कुमार बादल ने हिसुआ अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष पर प्रशासन की कथित निष्क्रियता और पक्षपात का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि इसी वजह से आरोपियों का मनोबल बढ़ा और उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

संविधान के शिल्पकार को सलाम : राज्यपाल, CM और बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि

April 14, 2026

राहुल दुबे गैंग के दो शूटर कार्बाइन और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

April 14, 2026

मांडर टोल प्लाजा बना अखाड़ा, बारातियों ने टोल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

April 14, 2026

RECENT ADDA.

संविधान के शिल्पकार को सलाम : राज्यपाल, CM और बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि

April 14, 2026

राहुल दुबे गैंग के दो शूटर कार्बाइन और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

April 14, 2026

मांडर टोल प्लाजा बना अखाड़ा, बारातियों ने टोल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

April 14, 2026

झारखंड 11वीं बोर्ड में 99.12% छात्र सफल, बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे

April 14, 2026

पटना में BJP MLA संजय गुप्ता की कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बची जान!

April 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.