Bihar News: नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के कौशल्या बिगहा गांव में सोमवार को एक विवादित घटना में चचेरे भाई की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय अरुण गोप के रूप में हुई है। घटना का कारण घरेलू संवाद में गाली-गलौज का आरोप है। परिजनों के अनुसार, अरुण ने सुबह बाजार से मटन खरीद कर लाए और अपने भाभी को पकाने को कहा।

भाभी ने कहा कि वह थोड़ी देर में पकाएंगी, तो मजाक में अरुण ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। उस समय पास में चचेरी भाई भी मौजूद थी। गाली-गलौज को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान, आरोपित चचेरे भाई जगदीप गोप ने गुस्से में आकर अरुण के सिर पर लाठी से वार कर दिया। जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि जांच अभी चल रह है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share.
Exit mobile version