Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस ने वांछित अपराधी सिकंदर सहनी (उर्फ “सिकी सहनी”) को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मुठभेड़ के दौरान सिकंदर के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि सिकंदर अपने कुछ साथियों के साथ राजेपुर थाना क्षेत्र में किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। तुरंत कार्रवाई करते हुए राजेपुर थाना एवं Special Task Force (STF) की टीम को वहाँ भेजा गया।
गोली लगने के बाद गिरफ्तार हुआ सिकंदर सहनी
टीम जब मधुआहा‑तुरहा टोली‑महमदपुर सागर मार्ग के पास पहुँची, तब दो लोग बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हुआ। पुलिस ने चेतावनी के बाद controlled firing की, जिसमें सिकंदर को गोली लगी। उसके पास से एक देशी पिस्टल, मैगज़ीन लोडेड के साथ एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। एक साथी अंधेरे का फायदा लेकर भागने में सफल रहा है।
भागे साथी की तलाश जारी, पुलिस अभियान सक्रिय
घायल अपराधी को पहले मधुबन स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां से बेहतर उपचार के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया गया। सिकंदर पर हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट सहित दर्जनों मामले हैं और उस पर 25 हज़ार रुपए का इनाम घोषित था।
पुलिस ने बताया कि अब भागे साथी की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन जारी है और इलाके में सघन खोजबिन चल रही है। इस कार्रवाई को स्थानीय लोग पुलिस की सक्रियता के रूप में देख रहे हैं, और उम्मीद जता रहे हैं कि कानून‑व्यवस्था में सुधार होगा।



