Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»मोतिहारी: पुलिस ने वांछित अपराधी सिकंदर सहनी को घेर कर दबोचा!
Bihar

मोतिहारी: पुलिस ने वांछित अपराधी सिकंदर सहनी को घेर कर दबोचा!

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में वांछित अपराधी सिकंदर सहनी को गोली लगी। घायल हालत में उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueOctober 20, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस ने वांछित अपराधी सिकंदर सहनी (उर्फ “सिकी सहनी”) को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मुठभेड़ के दौरान सिकंदर के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि सिकंदर अपने कुछ साथियों के साथ राजेपुर थाना क्षेत्र में किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। तुरंत कार्रवाई करते हुए राजेपुर थाना एवं  Special Task Force (STF) की टीम को वहाँ भेजा गया।

गोली लगने के बाद गिरफ्तार हुआ सिकंदर सहनी

टीम जब मधुआहा‑तुरहा टोली‑महमदपुर सागर मार्ग के पास पहुँची, तब दो लोग बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हुआ। पुलिस ने चेतावनी के बाद controlled firing की, जिसमें सिकंदर को गोली लगी। उसके पास से एक देशी पिस्टल, मैगज़ीन लोडेड के साथ एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। एक साथी अंधेरे का फायदा लेकर भागने में सफल रहा है।

भागे साथी की तलाश जारी, पुलिस अभियान सक्रिय

घायल अपराधी को पहले मधुबन स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां से बेहतर उपचार के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया गया। सिकंदर पर हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट सहित दर्जनों मामले हैं और उस पर 25 हज़ार रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिस ने बताया कि अब भागे साथी की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन जारी है और इलाके में सघन खोजबिन चल रही है। इस कार्रवाई को स्थानीय लोग पुलिस की सक्रियता के रूप में देख रहे हैं, और उम्मीद जता रहे हैं कि कानून‑व्यवस्था में सुधार होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बिहार: 80+ बुजुर्गों को अब घर बैठे राशन, मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा एलान

May 8, 2026

फूहड़ गानों से बिगड़ती है मनोवृत्ति: पदभार संभालते ही एक्शन में आए डॉ. प्रमोद कुमार

May 8, 2026

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज: पुलिस ने सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई के सिर फटे

May 8, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.