गुमला/चैनपुर– चैनपुर प्रखंड परिसर में आज एक भव्य आम महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य मनरेगा योजना के तहत आम बागवानी को बढ़ावा देना और किसानों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना था। इस महोत्सव में प्रखंड क्षेत्र के मनरेगा आम बागवानी योजना से जुड़े किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने-अपने बगीचों से लाए गए विभिन्न प्रकार के आमों की शानदार प्रदर्शनी लगाई।कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, उप प्रमुख प्रमोद खलखो, सुपरवाइजर अंजली वर्मा, बीपीओ कांति कुमारी, बीपीएम बबीता बड़ाईक सहित पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।महोत्सव के दौरान, किसानों ने अपने उगाए गए कई तरह के आमों का प्रदर्शन किया, जिनमें विभिन्न किस्में और आकार शामिल थे। उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का भ्रमण किया, किसानों से उनके आमों और बागवानी के तरीकों के बारे में जानकारी ली, और उनके प्रयासों की सराहना की।बीडीओ यादव बैठा ने कहा कि “मनरेगा के तहत आम बागवानी किसानों के लिए वरदान”इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा के तहत आम बागवानी योजना किसानों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। उन्होंने जोर दिया कि यह योजना न केवल किसानों को स्थायी आय का स्रोत प्रदान करती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने में भी मदद करती है।



