Ranchi News: झारखंड सरकार के उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें रांची के पारस अस्पताल (धुर्वा, HEC) में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार मंत्री को सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी खुद अस्पताल पहुंचे और वहां की स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि योगेंद्र महतो की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी जांच और इलाज में जुटी है। मंत्री के समर्थक और प्रशासनिक अधिकारी लगातार उनकी सेहत की जानकारी ले रहे हैं।

Share.
Exit mobile version