Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»मंत्री दीपिका पांडे सिंह 24 जून को लगाएंगी जनता दरबार, सीधे सुनेंगी जन समस्याएं
#Trending

मंत्री दीपिका पांडे सिंह 24 जून को लगाएंगी जनता दरबार, सीधे सुनेंगी जन समस्याएं

रांची कांग्रेस भवन में लगेगा जनता दरबार, आमजन से सीधे संवाद करेंगी ग्रामीण विकास मंत्री
Muzaffar HussainBy Muzaffar HussainJune 22, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह आगामी मंगलवार, 24 जून को रांची में जनता दरबार का आयोजन करेंगी। यह दरबार राजधानी के श्रद्धानंद रोड स्थित कांग्रेस भवन में लगेगा, जहां मंत्री आम जनता की समस्याएं सीधे सुनेंगी और उनके समाधान के लिए तत्परता दिखाएंगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सोनल शांति ने बताया कि कांग्रेस पार्टी जनता की समस्याओं को लेकर हमेशा गंभीर रही है। इसी सोच के तहत राज्यभर में कांग्रेस के मंत्रीगण समय-समय पर जनता दरबार का आयोजन करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य है कि आमजन को सरकार से सीधे जोड़कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

सोनल शांति ने बताया कि कांग्रेस ने राज्य के हर हिस्से में पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक जनता की बात सुनने और समाधान की दिशा में कार्य करने की पहल की है। मंत्री दीपिका पांडे सिंह का यह जनता दरबार भी इसी श्रृंखला का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बजट सत्र से पहले कांग्रेस के चारों मंत्रियों-ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, कृषि और अन्य विभागों ने जनता दरबार लगाकर कई जनसमस्याओं का समाधान कराया है। इनमें विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेंशन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता दी गई।

पार्टी की ओर से आयोजित पिछले जनता दरबारों में भी अच्छा जनसमर्थन मिला है। 5 जून को कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और 17 जून को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपने-अपने जनता दरबारों में बड़ी संख्या में लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को समाधान के लिए निर्देश दिए।

मंत्री दीपिका पांडे सिंह के जनता दरबार को लेकर भी आम जनता में उत्सुकता है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें अपनी बात रखने और समाधान पाने का एक खुला मंच मिलेगा। यह पहल न सिर्फ जनसंपर्क को मजबूत करेगी, बल्कि जनता का सरकार पर विश्वास भी बढ़ाएगी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची में ‘जनगणना 2027’ का प्रशिक्षण संपन्न, मोबाइल ऐप से होगा मकानों का सर्वे

March 14, 2026

पुलिस का ‘नाइट ऑपरेशन’ : लापरवाही पर ASI सस्पेंड, पुलिस महकमे में हड़कंप

March 14, 2026

हत्या के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है झारखंड राज्य : बाबूलाल मरांडी

March 14, 2026

RECENT ADDA.

रांची में ‘जनगणना 2027’ का प्रशिक्षण संपन्न, मोबाइल ऐप से होगा मकानों का सर्वे

March 14, 2026

पुलिस का ‘नाइट ऑपरेशन’ : लापरवाही पर ASI सस्पेंड, पुलिस महकमे में हड़कंप

March 14, 2026

हत्या के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है झारखंड राज्य : बाबूलाल मरांडी

March 14, 2026

देश में नहीं है गैस और ईंधन की किल्लत, विपक्ष फैला रहा है प्रायोजित अफवाह : संजय सेठ

March 14, 2026

नेशनल यूथ फेस्टिवल में RU का जलवा, वाद-विवाद में गोल्ड, मिमिक्री में मनवाया लोहा

March 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.