अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Lohardaga news : विश्व स्वास्थ्य दिवस के शुभ अवसर पर मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय लोहरदगा में स्वास्थ्य जांच हेतु कैम्प लगाया गया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने योग एवं अच्छे खानपान का महत्व सामान्य जीवन में बताया। कविता दीदीजी ने भैया -बहनों का बौद्धिक सत्र लेते हुए कहा कि स्वास्थ्य, जीवन का महत्वपूर्ण अंग है।
उन्होंने स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण बातों को बताया और जीवन में स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए योग और संतुलित आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करने को कहा। ऋद्धि दीदीजी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निकास होता है। स्वास्थ्य कैंप में सभी छात्र-छात्राओं की ऊंचाई, वजन, बीपी आदि की जांच की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश छात्र-छात्राओं को दिए गए। महाविद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं में नीतू कुमारी, रेणु कुमारी, रश्मि साहू, सनोज कुमार साहू, रितेश कुमार पाठक, शिखा राय, रोहित कुमार,आरती भगत तथा महाविद्यालय के छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।
*गुरु तेग बहादुर की जयंती आयोजित*
वंदना सभा में गुरु तेग बहादुर की जयंती धूमधाम से आयोजित की गई| इसमें इतिहास के आचार्य रोहित कुमार ने कहा कि सिख धर्म के गुरु होते हुए भी सनातन धर्म की रक्षा करने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान दिया| उन्होंने भैया-बहनों को गुरु तेग बहादुर के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा लेने को कहा|

