रांची। आदिवासी-मूलवासी मंच के सदस्यों ने 28 मार्च 2025 को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात कर 5 अप्रैल 2025 को आयोजित सरहुल मिलन समारोह के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान मंच के सदस्यों द्वारा सरहुल पर्व के सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर बातचीत की गई। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा जिला प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। पर्व के दौरान जिला प्रशासन और सरना समितियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए प्रत्येक अखाड़ा के जुलूस प्रभारी एवं महिला-पुरुष वॉलिंटियर्स की सूची साझा करने का प्रयास करें। जुलूस प्रभारी एवं वॉलिंटियर्स को जिला प्रशासन के व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा ताकि आवश्यकता पड़ने पर उचित समन्वय स्थापित किया जा सके। इस दौरान मंच के सूरज टोप्पो, कुमुद कुमार वर्मा, सुरेंद्र लिंडा, बबलू मुंडा एवं जगलाल पहान उपस्थित थे।

Share.
Exit mobile version