चैनपुर प्रखंड में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक चैनपुर के दुर्गा मंदिर परिसर में हुई, जिसमें चैनपुर थाना क्षेत्र के जॉन और थाने के एएसआई नंदकिशोर कुमार ने हिस्सा लिया।बैठक में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक श्री यमुना प्रसाद केशरी, अध्यक्ष शशिभूषण सिंह और अन्य सदस्यों के साथ पूजा के सफल आयोजन पर विस्तृत चर्चा हुई।अधिकारियों ने पूजा के दौरान सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के बारे में जानकारी दी, ताकि पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।इस दौरान, अधिकारियों ने पूजा समिति के सदस्यों से सभी नियमों का पालन करने की अपील की और आपसी सहयोग बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में पूजा स्थल में भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, और अन्य जरूरी सावधानियों पर भी चर्चा की गई



