Bihar News: भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच पटना के साथ बिहार के कई इलाकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी जिलों के डीएम और एसपी को निगरानी रखने और किसी भी हालात निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। पटना में जिला प्रशासन और नगर निगम मिलकर चौकसी बरत रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

3 हजार सीसीटीवी कैमरे, एआई की मदद से कर रहे चप्पे-चप्पे की निगरानी

पटना बिहार के सबसे संवेदनशील इलाकों में एक है। पटना को सुरक्षित रखने के लिए पूरे शहर में 3 हजार सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। शहर के एंट्री पॉइंट, प्रमुख चौक-चौराहे और अस्पतालों की निगरानी की जा रही है। शहर के बोरिंग रोड चौराहा, डाकबंगला और दीघा गोलंबर पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इनकी अलग से 400 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर से नेटवर्किंग की गई है। पॉवर बैकअप की सुविधा भी की गई है। ऐसे में अगर लाइट कट भी जाती है तो भी कैमरे चालू रहेंगे।
दो तीन दिन पहले जो मॉकड्रिल हुआ थी उसकी मॉनिटरिंग स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर से हुई थी। पटना नगर निगम में भी उसका वी-विन सेंटर है। वहीं संबंधित थाने और एसएसपी ऑफिस में भी एक्सेस दिया हुआ है, जिससे पूरे शहर को देख सकते हैं। इसमें पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी 69 लोकेशन पर है। इसमें भी अलार्म साउंड इंस्टॉल है।

पटना शहर भी में जो भी कैमरे लगाए गए हैं उन सभी कैमरों को कंट्रोल एंड कमांड सिस्टम के जरिए जोड़ा गया है। यहीं से सभी कंट्रोल किए जाते हैं और निगरानी रखी जाती है। वहीं जो आखिरी मॉक ड्रिल हुआ उस दिन डीएम और एसएसपी कमांड सेंटर से ही निगरानी कर रहे थे। इससे क्राइम केसेस को भी निष्पादन में मदद मिली है। इसमें ट्रैफिक की निगरानी का कंप्लायंस भी किया। इसमें एआई का इस्तेमाल किया गया। इस एक कमांड सेंटर से पूरे शहर की निगरानी की जा सकती है।

गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश के बाद बिहार के मुख्य सचिव ने बैठक कर समीक्षा की थी। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने पूर्णिया जाकर नेपाल से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों और बिहार में हाई लेवल मीटिंग ली, जिसमें कई निर्देश दिए। अधिकारियों ने सीएम को बताया कि कोशी महासेतु और गंडक बराज के साथ सभी बड़े पुल की सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है। लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। नेपाल और बांग्लादेश बॉर्डर के साथ सभी महत्वपूर्ण संस्थान, पुल, रेलवे स्टेशन, हॉस्पिटल और भीड़-भाड़ वाले इलाके की सुरक्षा पुख्ता रखने का निर्देश दिए गए हैं।

Share.
Exit mobile version