Ranchi News: मांडर थाना क्षेत्र के टांगरबसली इलाके के पास गुरुवार की शाम करीब 6 बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। मृतक की पहचान बेड़ो थाना क्षेत्र के दिघया निवासी रेयाजुल अंसारी (उम्र 24 वर्ष, पिता उस्मान अंसारी) के रूप में की गई है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, रेयाजुल राजमिस्त्री का काम करता था। वह रोज की तरह इटकी से अपना काम खत्म कर मोटरसाइकिल से अपने घर दिघया लौट रहा था।

टांगरबसली के समीप अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर

टांगरबसली के समीप पहुँचते ही किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि टक्कर लगने के तुरंत बाद ही रेयाजुल अंसारी ने मौके पर दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मांडर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई के लिए थाना ले गई। मांडर पुलिस अब उस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है, जिसने यह दर्दनाक हादसा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share.
Exit mobile version