Lohardaga News: मुख्य वक्ता विजय सिंह, केंद्रीय संयोजक, झारखंड नवनिर्माण दल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें महिला सुरक्षा और रोजगार के मुद्दों पर गंभीर नहीं हैं। महिला सशक्तिकरण योजनाओं में भ्रष्टाचार हावी है जिससे महिलाएं सम्मानजनक जीवन से वंचित हैं।
एकजुटता और आंदोलन का आह्वान
महिला मंडल की नेता पुष्पा उरांव ने कहा कि संगठित और जागरूक हुए बिना महिलाएं भ्रष्ट व्यवस्था में आगे नहीं बढ़ पाएंगी। उन्होंने महिला संगठन के विस्तार और प्रस्तावित मांगों पर संगठित आंदोलन चलाने की अपील की।
आगामी कार्यक्रम और अभियान
बैठक में निर्णय हुआ कि 12 दिसंबर 2025 को लोहरदगा जिला मुख्यालय में ‘महिला हुंकार सभा’ का आयोजन होगा। इसके पूर्व सभी प्रखंडों में नारी जागरूकता अभियान चलेगा, जिसमें सुरक्षा, रोजगार, लोन माफी और व्यवसाय पूंजी जैसी मांगों पर जनजागरण होगा।
महिलाओं का संकल्प
कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया – “अब नहीं झुकेंगे, अब नहीं रुकेंगे, हक, सम्मान और आत्मनिर्भरता की लड़ाई जारी रहेगी।”



