Lohardga News: लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एनएच-75 पर नवाटोली के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय श्यामदेव महतो की मौत हो गई।
श्यामदेव महतो कुडू मखाटोली निवासी स्वर्गीय रामदेव रामधन महतो के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, वे साइकिल से घर लौट रहे थे जब ढुलूवा खूंटा पुल से आगे नवाटोली के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें कुडू अस्पताल पहुँचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रिम्स, रांची रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।



