Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»सरायकेला में लेवी गिरोह का भंडाफोड़, 7 अपराधी गिरफ्तार
Jharkhand

सरायकेला में लेवी गिरोह का भंडाफोड़, 7 अपराधी गिरफ्तार

Faizal HaqueBy Faizal HaqueApril 12, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Saraikela news: जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुल निर्माण कंपनी के कर्मियों को नक्सली संगठन के नाम पर डराकर लेवी वसूलने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में सात शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो खुद को ‘जंगल के आदमी’ बताकर साइट इंचार्ज और मुंशी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे।
जानकारी के अनुसार, तीन अप्रैल को खरसावां थाना क्षेत्र के आमदा ओपी अंतर्गत पिताकलाग में चल रहे पुल निर्माण कार्य के दौरान छह अपराधी अचानक साइट पर पहुंचे और वहां मौजूद मुंशी व मजदूरों को काम बंद करने की धमकी दी। इसके बाद अपराधियों ने फोन के माध्यम से भी खुद को उग्रवादी संगठन का सदस्य बताते हुए लगातार धमकी दी और लेवी की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर सभी आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार अपराधियों में मो. एहसान अंसारी, शमीर सामड़, मो. मोदासीर अंसारी, रविन्द्र हाईबुरू, चन्द्रमोहन बांकिरा उर्फ पांडु, दुर्गा चरण चाकी उर्फ राजन और असीम बारिक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं और इनमें से कई का आपराधिक इतिहास रहा है। वे पहले भी चोरी, आर्म्स एक्ट, अपहरण और हत्या जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, तीन मोटरसाइकिल और कुल नौ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें से दो मोबाइल फोन का इस्तेमाल विशेष रूप से धमकी देने के लिए किया जा रहा था।
इस अभियान में खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान, एसआई प्रकाश कुमार, एसआई योगेश रजक, तकनीकी शाखा की टीम तथा रिजर्व गार्ड के जवान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: पलामू में बुझ गए तीन घरों के चिराग, पसरा मातम

April 17, 2026

एक ही दिन में 7.64 लाख का जुर्माना, वाहन मालिकों में हड़कंप

April 16, 2026

प्रोजेक्ट टीम का कमाल : रांची ने छीना टॉपर का ताज, पिछले साल की कसर इस बार पूरी

April 16, 2026

RECENT ADDA.

दिल्ली के LG बने तरनजीत संधू, राष्ट्रपति ट्रंप बोले- मजबूत होंगे भारत-US संबंध

April 17, 2026

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर नहीं है खुदकुशी के लिए उकसाना

April 17, 2026

रूह कंपा देने वाली वारदात: पत्नी का पैर काटकर थाने पहुंचा सनकी पति

April 17, 2026

MNC में नौकरी छोड़ने से पहले जान लें नियम, नोटिस पीरियड पर न हो गलती

April 17, 2026

12वीं के बाद वकील बनने का सुनहरा मौका: बढ़ रहा इंटीग्रेटेड कोर्सेस का चलन

April 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.