अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Interesting News: यूरोपीय देश लातविया से एक ऐसा आश्चर्यजनक और सामाजिक रूप से गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरुषों की भारी कमी के चलते महिलाओं को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी चलाने के लिए अनूठा रास्ता अपनाना पड़ रहा है। हालात इतने ज्यादा खराब हैं कि यहां की महिलाएं घरेलू काम जैसे मरम्मत, प्लंबिंग या अन्य जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए घंटों के हिसाब से ‘पति’ किराए पर लेती हैं।
यह स्थिति लातवियाई समाज में गंभीर लैंगिक असंतुलन की वजह से पैदा हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस देश में पुरुषों की संख्या महिलाओं की तुलना में 15.5 फीसदी तक कम है। यह अनुपात यूरोपीय संघ के औसत लैंगिक अनुपात से तीन गुना कम है। पुरुषों की औसत उम्र भी महिलाओं से कम है, जिसके चलते 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में दोगुनी है।
विदेश जाने को मजबूर लातवियाई महिलाएं
देश में पुरुषों की कमी स्पष्ट रूप से रोजमर्रा की जिंदगी में भी नजर आती है। फेस्टिवल ऑर्गनाइज करवाने वाली दानिया नामक एक महिला ने बताया कि उसके सभी सहकर्मी महिलाएं ही हैं और पुरुष कर्मचारियों को खोजने के प्रयास विफल रहे।
दानिया की दोस्त जेन ने बताया कि विकल्प कम होने की वजह से कई लातवियाई महिलाएं शादी के लिए विदेश जाने को मजबूर हैं। देश में पुरुषों की कमी के कारण कई महिलाएं बिना साथी के ही रह रही हैं।
हैंडीमेन सेवाओं का बढ़ा चलन
ऐसे में इस देश में ‘हैंडीमेन किराए पर मिलने’ की सेवाओं का प्रचलन तेजी के साथ बढ़ रहा है। ये प्लेटफॉर्म ऐसे पुरुषों को उपलब्ध कराते हैं, जो प्लंबिंग, बढ़ईगिरी, मरम्मत जैसे घरेलू कामों को बढ़िया तरीके से करते हैं। इसके अलावा, अकेलेपन की जिंदगी जी रहीं इन महिलाओं के साथ बेहतर बातें करने के लिए भी ये प्रभावी होते हैं।
एक ऐसी ही कंपनी है, जो घंटे भर के लिए पति किराए पर देने का काम करती है। फोन या ऑनलाइन बुकिंग करने पर, एक आदमी तुरंत घर पहुँचकर घरेलू कामों में मदद करता है। यह चलन लातविया में पुरुषों की कमी के कारण उपजी सामाजिक चुनौतियों को दर्शाता है।

