अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : कोतवाली थाना पुलिस ने एक बार फिर भरोसा जीतते हुए गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटा दिए। मोबाइल वापस मिलते ही लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। थाना पुलिस ने आधुनिक तकनीक और तत्परता का परिचय देते हुए चोरी और गुमशुदा मोबाइल फोन को खोज निकाला। इसके बाद एक विशेष आयोजन में इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सौंपा गया।
इस अवसर पर रांची एसएसपी, सिटी एसपी, कोतवाली डीएसपी, कोतवाली थाना प्रभारी और हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना और जनता का विश्वास बनाए रखना ही पुलिस का प्राथमिक कर्तव्य है।
पुलिस की इस पहल से न केवल लोगों को राहत मिली बल्कि कानून-व्यवस्था में जनता का भरोसा और भी मजबूत हुआ है। गुम और चोरी की वस्तुओं की बरामदगी यह साबित करती है कि यदि ईमानदारी और तकनीक का सही इस्तेमाल हो तो हर चुनौती को पार किया जा सकता है।
लोगों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया और कहा कि ऐसे प्रयासों से जनता का विश्वास और सहयोग बढ़ता है।
कोतवाली थाना में दर्ज सन्हा के आधार पर बरामद मोबाइल की सूची देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
कोतवाली थाना में दर्ज सन्हा के आधार पर बरामद मोबाइल की सूची

