Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»मक्का लदे पिकअप के पलटने से मचा कोहराम, पांच की मौत, दर्जनों घायल
#Trending

मक्का लदे पिकअप के पलटने से मचा कोहराम, पांच की मौत, दर्जनों घायल

By Muzaffar HussainJune 16, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Saran News : बिहार के सारण जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा नयागांव थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव के पास हुआ, जब एक मक्का लदी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन दिघवारा से मक्का लोड कर हाजीपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन बाजितपुर गांव के समीप पहुंचा, अचानक उसके एक पहिए में ब्लास्ट हो गया। तेज धमाके के साथ पिकअप असंतुलित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। इस भयावह दुर्घटना में एक महिला समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल यात्रियों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की जानकारी मिलते ही नयागांव थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल सोनपुर और सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद दो गंभीर रूप से घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और सड़क की हालत भी अच्छी नहीं थी, जिससे हादसे की आशंका और बढ़ गई थी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.