Koderrma: झारखंड के कोडरमा जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां इलाज के लिए ले जाई जा रही डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। यह हादसा नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग पर पहाड़पुर के पास हुआ।
इसी दौरान रास्ते में पहाड़पुर के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक हाइवा ने एंबुलेंस को चकमा दे दिया। अचानक हुए इस हादसे में एंबुलेंस बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और सभी घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मासूम आयुषी कुमारी ने दम तोड़ दिया। यह खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
वहीं, अन्य घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे भारी वाहनों की जांच और नियंत्रण को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।



