Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Politics»राहुल गांधी के बिहार दौरे से ठीक पहले महागठबंधन में हलचल, जानें …
Politics

राहुल गांधी के बिहार दौरे से ठीक पहले महागठबंधन में हलचल, जानें …

एडिटरBy एडिटरApril 6, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: बिहार की राजनीति में चुनावी गर्मी बढ़ने लगी है। एनडीए की ओर से जहां नीतीश कुमार को सीएम पद का चेहरा घोषित कर दिया गया है, वहीं महागठबंधन में नेतृत्व और सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। इसी सियासी पृष्ठभूमि में कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु की आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात ने सियासी हलके में हलचल पैदा कर दी है।

  • कृष्णा अल्लावरु ने लालू यादव से की मुलाकात

दरअसल शनिवार को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती लालू यादव से कृष्णा अल्लावरु ने मुलाकात की थी। यह मुलाकात कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद उनकी लालू यादव से पहली औपचारिक भेंट थी। इस मुलाकात के बाद रविवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, कि लालू जी से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है और वे जल्द ही पटना लौट सकते हैं।

इस मुलाकात को लेकर हालांकि राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि यह मुलाकात केवल स्वास्थ्य हालचाल तक सीमित नहीं थी, बल्कि आगामी सीट बंटवारे और रणनीतिक समन्वय की दिशा में पहला कदम हो सकती है। यह इसलिए भी खास है क्योंकि राहुल गांधी बिहार दौरे पर आने वाले हैं।

  • राहुल गांधी का बिहार दौरा: तीन बड़े कार्यक्रम

कृष्णा अल्लावरु ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को बिहार के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनके प्रमुख कार्यक्रमों में बेगूसराय में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में भागीदारी, पटना में संविधान सम्मेलन को संबोधित करना और पार्टी नेताओं के साथ रणनीतिक बैठक शामिल हैं। इन कार्यक्रमों को महागठबंधन के चुनावी अभियान की शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

मीडिया बातचीत के अंत में अल्लावरु ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं और संकेत दिया कि कांग्रेस इस चुनाव में धर्मनिरपेक्षता और विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता जागरूक है। उन्हें पता है कि असली मुद्दे क्या हैं – रोजगार, शिक्षा और समानता। हमारा फोकस इन्हीं पर रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पेड़ों की कटाई में शामिल अफसरों पर गिरेगी गाज, 6 साल की देरी पर भड़का झारखंड हाईकोर्ट

April 20, 2026

ISIS समर्थक राहुल सेन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

April 20, 2026

झारखंड में गर्मी का ‘महा-संग्राम’ : लू के थपेड़ों से झुलस रहा जनजीवन

April 20, 2026

RECENT ADDA.

पेड़ों की कटाई में शामिल अफसरों पर गिरेगी गाज, 6 साल की देरी पर भड़का झारखंड हाईकोर्ट

April 20, 2026

ISIS समर्थक राहुल सेन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

April 20, 2026

झारखंड में गर्मी का ‘महा-संग्राम’ : लू के थपेड़ों से झुलस रहा जनजीवन

April 20, 2026

झारखंड भाजपा का नया ‘ड्यूटी रोस्टर’ जारी, जानें किसकी कब है बारी

April 20, 2026

मेडिकल छात्रा दुष्कर्म मामले में राजनीतिक उबाल, इंसाफ के लिए सड़क पर उतरी भाजपा

April 20, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.